Thursday, April 24, 2025
HomeनवादाBJP विधायक अरुणा देवी के पति का विवाद, रंगदारी मामले में बॉडीगार्ड...

BJP विधायक अरुणा देवी के पति का विवाद, रंगदारी मामले में बॉडीगार्ड निलंबित

Bihar: नवादा जिले के वारिसलीगंज भाजपा विधायक अरुणा देवी के पति एवं पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह के विवाद का एक मामला सामने आ रहा है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ एक निमंत्रण से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली की राजा नाम का एक युवक उनके नाम पर बरबीघा में धमकी देकर होटल में रूम बुक करवा रहा है। वही जब वे इस मामले की जानकारी लेने पहुंचे , तो राजा के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया एवं होटल मालिक से फोन पर गाली-गलौज किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अखिलेश सिंह
अखिलेश सिंह

इस पुरे मामले की जानकारी अखिलेश सिंह ने पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि राजा उनकी पत्नी के प्रतिनिधि के परिवार से है। वही अखिलेश सिंह ने राजा पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा की राजा पर पुलिस पर हमला करने, अवैध बालू उठाने, रंगदारी मांगने और गोली मारने के कई मामले दर्ज हैं। वह इन मामलों में फरार चल रहा है और खुद को राजा सरदार कहता है।

इसके साथ ही अखिलेश ने राजद पर भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राजद के लोग क्षेत्र में अशांति फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे चार बार विधायक रह चुके हैं और जनता उन्हें चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र में किसी को रंगदारी नहीं करने देंगे। इस मामले में एसडीपीओ ने बॉडीगार्ड को निलंबित कर दिया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments