Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिछले 6 महीने से शिवनंदन यादव द्वारा नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। जिसके कारण वह 6 महीने की गर्भवती हो गई। जब इस बात की शिकायत करने लड़का के घर पर गया तो उनके साथ गाली गलौज की गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोडरमा घाटी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्मी युवक पर पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।