Homeमोहनिया400 एकड़ भूमि में लगी फसल, नहर के पानी में डूब जाने...

400 एकड़ भूमि में लगी फसल, नहर के पानी में डूब जाने से किसान निराश

Bihar:  कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के अकोढ़ी गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा अकोढ़ी गांव के उत्तर नहर के पानी से 400 एकड़ से अधिक भूमि में लगी गेहूं की फसल डूब गई है। जिस कारण किसान निराश हैं। वही यह समस्या एक दशक से कायम है। किन्तु इसके समाधान पर न तो अधिकारियों का ध्यान है और नहीं किसी जनप्रतिनिधि का। जिस कारण किसानो को दोहरा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही खरीफ फसल में भी किसानों को जल जमाव का सामना करना पड़ता है। रेलवे लाइन में जल निकासी के लिए बने पुल को किसानों द्वारा अवरुद्ध किये जाने से पानी की निकासी नहीं होती। इस जल जमाव से मोहनियां प्रखंड कुर्रा, दुघरा, अकोढ़ी, मुबारकपुर तथा दुर्गावती के डिड़ीखिली के किसानों की फसल पानी में डूबी गई है। गुरुवार को रामगढ़ के विधायक अशोक कुमार सिंह अकोढ़ी गाँव पहुंच पानी में डूबे फसल का जायजा लिया।

जिसके बाद उन्होंने मोहनियां के एसडीएम राकेश कुमार सिंह से बात की एवं जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने को कहा। जिससे जल निकासी हो सके। एसडीएम ने कहा कि वे संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान करते हैं। आपको बता दे की घेघियां गांव से पूरब कौड़ीराम गांव से उत्तर उसरी और मोहनियां माइनर अधूरी पड़ी है। इनको उसरी गांव से दक्षिण दुर्गावती नदी में मिलाना था। इससे सिंचाई नही होती। अधिक पानी होने पर नहर का पानी नदी में गिर जाता लेकिन सिंचाई विभाग उक्त दोनों नहरों को अधूरा छोड़ दिया। इसका पानी एक दर्जन गावों के किसानों के लिए हर साल बर्बादी का कारण बनता है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments