Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरिगांवा चौक पर स्थित बाबू जगजीवन राम के प्रतिमा पर शनिवार 38 वीं पुण्यतिथि मनाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के सांसद मनोज राम ने माल्यार्पण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
माल्यार्पण के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज राम के द्वारा अपने संबोधन में लोगों को कहा गया बाबू जगजीवन राम के द्वारा देश के लिए किए गए कार्य को देश कभी नहीं भूल सकता 1971 में हिंदुस्तान पाकिस्तान के युद्ध में रक्षा मंत्री के हैसियत से पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए, बाबू जगजीवन राम हमेशा गरीबों के हक के लिए लड़ते रहे, देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा कृतसंकल्प रहे, बाबू जगजीवन राम की ही देन है कि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में नहरों का निर्माण हुआ और आज की तिथि में सभी खेतों तक सिंचाई के लिए जल पहुंचता है, वहीं कांग्रेस सांसद मनोज राम के द्वारा केंद्र सरकार से बाबू जगजीवन राम को भारत रत्न देने की मांग की गई है।
इस आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह यादव के द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया, मौके पर चैनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश कुमार सिंह अन्य कार्यकर्ताओं में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा, कांग्रेस का जिला प्रवक्ता राजकेश्वर त्रिपाठी उर्फ चैनपुरी, केदार सिंह, बिहारी यादव, विजय यादव, आराधना देवी, त्रिलोकी बिंद, प्रदुमन यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।