Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा जल्दहां गांव में एक शातिर महिला के द्वारा चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार शातिर महिला के द्वारा उक्त गांव के अमित कुमार तिवारी की बुढ़ी मां को अपना झूठा दुखड़ा सुना झांसा में लिया और फिर कुछ दिन रहने की गुजारिश की गई। शातिर महिला की झूठा कहानी सुन बुढ़ी महिला का दिल पिघल गया। इस तरह बुढ़ी महिला ने शातिर महिला को आश्रय दे दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसके बाद शातिर महिला ने सोमवार की शाम लिकर चाय बनाया और उसमे नशीला पदार्थ मिलाकर बुढ़ी महिला को पिला दिया। जब बुढ़ी महिला पूरी तरह सोने में अचेत हो गई तब शातिर महिला के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि ढाई बजे रात के करीब एक बाइक गांव में आई है। जिसपर एक-दो लोग भी थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गिरोह महिला के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। सुबह में जब चरवाह घर का सारा दरवाजा खुला देखा तो बुढ़ी महिला को आवाज देते हुए घर के अंदर गया। जिसके बाद हो हल्ला हुआ तो गांव वाले इकठ्ठा हुए। वही सुचना मिलते ही बनारस से उनके पुत्र अमित भी पहुंच गए तब मां कुछ होश में आई।
इस क्रम में उन्होंने देखा कि दोनों आलमारी टूटी हुई है। लाकर भी खुला हुआ है। सब अटैची बक्सा को बारी बारी से खंगाल उसमें रखा गया सब कीमती जेवर आभूषण गायब थे, जिसके बाद मंगलवार की सुबह अमित ने इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दो आलमारी, दो अटैची व तीन बक्सा का ताला तोड़कर 50 हजार नगद व 30 लाख का जेवर की चोरी हुई है। चोरी गए जेवर में सोना के 8 चेन, 8 जोड़ी चुड़ी, 7 अंगूठी, 4 झुमका, 1 मंगलसूत्र, 1 मांगटीका, 1 हार, चांदी के 2 पायल, 1 किग्रा चांदी की लिस्ट प्राथमिकी में अंकित है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Post Views: 48