Homeमुंगेर25 करोड़ गबन मामले में धरहरा पहुंची पंजाब पुलिस, आरोपित फरार

25 करोड़ गबन मामले में धरहरा पहुंची पंजाब पुलिस, आरोपित फरार

लगभग 25 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था।

Bihar: मुंगेर, 25 करोड़ गबन मामले की जाँच में एक बार फिर पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) सोमवार को धरहरा पहुंची। जंहा प्रखंड स्थित चौहान टोला में आरोपित के घर छापेमारी की गई। किन्तु आरोपित फरार मिले। वही इस छापेमारी की पुष्टि करते हुए धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की है। दरअसल, पंजाब के रूपनगर जिला के पक्काबाग निवासी अविनाश कुमार सिंह के द्वारा काठगढ़ थाना में आसमां एक्सपोर्ट इंडिया कंपनी में विश्वास पात्र कर्मचारियों पर लगभग 25 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिस मामले में बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा निवासी दीपक कुमार, उसकी पत्नी आरती देवी, विजय कुमार सिंह, बादल कुमार सिंह, सत्यम कुमार सिंह, समीर कुमार सिंह एवं उर्मिला देवी को आरोपित बताया है। इनमे से आरोपित दीपक कुमार और उसकी पत्नी आरती देवी पहले लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद थे, फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने अब तक की जांच में आरोपितों के बैंक और डाकघर खातों से करीब 14 करोड़ 75 लाख 65 हजार रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा किया है। जिसके बाद सभी खातों को फ्रिज कर दिया गया है। साथ ही आरोपितों पर जाली बिल बनाकर हजारों ट्रक प्लाइबोर्ड को अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में बेचने का भी आरोप लगाया गया है। वही जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि जाली बिलों पर प्लाइबोर्ड खरीदने वाले अमृतसर के तीन व्यापारी दोषी पाए गए हैं, जो वर्तमान में लुधियाना जेल में बंद हैं।

वही विजय कुमार सिंह और बादल कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका जिला सत्र न्यायालय शहीद भगत सिंह नगर में खारिज की जा चुकी है। एसआइटी का नेतृत्व कर रहे एएसआइ सिकन्दर पाल सिंह ने बताया कि धरहरा के चौहान टोला निवासी दीपक कुमार असमा एक्सपोर्ट इंडिया फैक्ट्री पंजाब में सीनियर एकाउंटेंट था। मालिक के साथ विश्वासघात कर अपने और साथियों के साथ मिलकर करीब 25 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी। इस मामले में बादल कुमार सिंह व विजय कुमार सिंह और उसकी मां उर्मिला देवी भी आरोपित है। पुलिस के आने से पहले दोनों फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उर्मिला देवी को गिरफ्तार किया। जिनका अचानक तबियत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा मे इलाज कराने के बाद छोड़ दिया और दोनों को जल्द कोर्ट में सरेंडर करने की चेतावनी टीम ने दी है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments