Homeचांद25 अगस्त को सीएम के घेराव को लेकर किसानो ने किया महापंचायत

25 अगस्त को सीएम के घेराव को लेकर किसानो ने किया महापंचायत

Bihar: कैमूर जिले के चांद से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा सोमवार को सैकड़ों किसानों के द्वारा 25 अगस्त को सीएम नीतीश के घेराव करने पटना जाने के लिए महापंचायत आयोजित किया गया। जिसमे सैकड़ों गांवों के किसान शामिल हुए। किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के जिलाध्यक्ष महासचिव पशुपति नाथ सिंह एवं सचिव अनिल सिंह के द्वारा किसानों को प्रेरित करने के लिए लगातार बैठके की जा रही है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइस महापंचायत की अध्यक्षता विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं संचालन अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर के द्वारा किया गया। महापंचायत में गोंई जिगिना सहबाजपुर चांद कुसहा खैंटी सिहोरिया भेरी अरैया वैरी बघैला सरैला मोरवा मसोई जगरिया सिहोरा सिकंदरपुर दुलहरा बेतरी सीओ सारणपुर ढढनिया दुमदुम भैरोपुर कुसडेहरा ददरा ढढनिया पसाई बसिनी रामपुर अकोढी आदि गांवों के टुनटुन सिंह, तिलेश्वर दुबे, मंशा सिंह, मुन्ना बाबा,  पतियार राम, संजय बिंद, भुपेंद्र सिंह आदि किसानों ने भाग लिया। महापंचायत में किसानों ने सीएम नीतीश के घेराव का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। 25 अगस्त को पुरे बिहार से हजारों की संख्या में किसान घेराव में शामिल होंगे।

महापंचायत में प्रस्ताव पारित कर अधिक से अधिक संख्या में किसानो को भाग लेने की अपील की गई। महापंचायत को संबोधित करते हुए विमलेश पांडेय के द्वारा कहा गया की बिहार सरकार से लडाई आर पार की है। आगे कहा की कैमूर जिले में भारत माला परियोजना शुरू करना है। सरकार को किसानों को अधिग्रहण की गई भूमि का एक जिला एक परियोजना एक भूमि प्रकृति एक मुआवजा की मांग को मानना पड़ेगा। महासचिव पशुपति नाथ सिंह सचिव अनिल सिंह ने कहा की  किसानों की यह लड़ाई अपनी लड़ाई है। किसान नेताओं ने सीएम के घेराव का ब्लू प्रिंट बताया। किसान महापंचायत में किसानों को अधिक संख्या में ले जाने के लिए पुरा जोर लगाने की अपील की गई है। आपको ज्ञात हो की भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए कैमूर जिले के 93 मौजा की सैकड़ों एकड़ भूमि अधिग्रहण की गई है। किसान उचित मुआवजा की मांग को लेकर पिछले तीन सालों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments