Bihar, कैमूर/भभुआ: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ईसरी गांव के पूरब बहने वाली दुर्गावती नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मृतक की पहचान ईसरी गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है।
21 जनवरी से था लापता
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोनू कुमार 21 जनवरी से घर से लापता था। परिजनों द्वारा उसी दिन रामगढ़ थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी, इसी क्रम में दुर्गावती नदी के किनारे से शव की बरामदगी हुई है।
मोबाइल ईएमआई ट्रैकिंग से आरोपी तक पहुंची पुलिस
डीएसपी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर जब जांच आगे बढ़ाई गई, तो मृतक के मोबाइल फोन के IMEI नंबर को ट्रैक किया गया, तकनीकी अनुसंधान के दौरान ईसरी गांव निवासी बब्लू राम का नाम सामने आया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पूछताछ के दौरान आरोपी ने सोनू कुमार की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है, हालांकि हत्या के पीछे का कारण क्या था, इसे लेकर पुलिस हर पहलू से गहन जांच कर रही है।
जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



