Wednesday, May 7, 2025
Homeचांद20 लाख रुपए दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

20 लाख रुपए दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा चांद गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। वही इस मामले में विवाहिता के पिता के द्वारा दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में 4 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही पुलिस के द्वारा दहेज उत्पीड़न एवं 304/बी के आइ पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर करते हुए कारवाई में जूट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsदर्ज प्राथमिकी में बताया गया है की विवाहिता रवीना कुमारी गांव रामबाणो थाना सहाबगंज जिला चंदौली उत्तर प्रदेश की शादी 11 जुन 2024 को चांद गांव थाना चांद जिला कैमूर के निवासी नन्द सहाय के पुत्र राम सहाय के साथ की गई थी। विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया की शादी के कुछ दिन के बाद ससुराल वालों के द्वारा 20 लाख रुपए दहेज के लिए पुत्री पर दबाव बनाया जाने लगा एवं सोमवार को पुत्री की बिमारी की सूचना देकर ससुराल वालों के द्वारा पुत्री रवीना कुमारी की हत्या कर दी गई।

पिता ने बताया की रवीना की सास मानकी देवी के द्वारा बताया गया की बिमारी में इलाज के लिए रवीना को बीएचयू में लाया गया था, जंहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पोस्टमार्टम बीएचयू में किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने कहा मृतक के बड़े पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दहेज उत्पीड़न एवं 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में मृतक के सास मानकी देवी, ससुर राम सहाय पति नन्द सहाय एवं भसुर रवि सहाय को आरोपित बनाया गया है। वही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कारवाई में जूट गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments