Sunday, June 8, 2025
Homeरामगढ़11 हजार के करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से एम्बुलेंस...

11 हजार के करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से एम्बुलेंस कर्मी बुरी तरफ से झुलसा, रेफर

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा रविवार की दोपहर नोनार गांव के समीप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना वाली एंबुलेंस 11 हजार के करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गई। जिस कारण उस पर सवार एक कर्मी झुलस गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News जिसकी पहचान अजीत पंडित के रूप में की गई है, जो वृंदावन का बताया जा रहा है। जिसको इलाज के लिए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। जंहा इलाक़ के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए उसे  भभुआ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस कर्मी नोनार स्कूल के समीप उप स्वास्थ्य केन्द्र पर होने वाली बैठक में दवा लेकर जा रहा था। स्कूल के समीप 11 हजार का तार जो की नीचा है, गाड़ी का चालक ध्यान न देते हुए आगे बढ़ गया। इसी दौरान करंट प्रवाहित हाईटेंशन तार एंबुलेंस के गेट में सट गया।

वही कर्मी के करंट पकड़ते देख गाड़ी का चालक झटका से गाड़ी को पीछे किया। तब जाकर किसी तरह उक्त कर्मी की जान बची। फिर भी उसका दोनों पैर व शरीर कई जगह झूलस गया है। घटना की सूचना मिलते ही बैठक में शामिल हुए सभी स्वास्थ्य कर्मी दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार कर रेफरल अस्पताल भेंज दिए।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments