Homeचैनपुर1 जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे प्रखंड के सभी डीलर बैठक में...

1 जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे प्रखंड के सभी डीलर बैठक में लिया निर्णय

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलर एक जनवरी से हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसका निर्णय रविवार को प्रखंड मुख्यालय पर हुई बैठक के दौरान डीलर संघ के द्वारा लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

हालांकि डीलरों के हड़ताल से प्रखंड क्षेत्र के हजारों परिवार अनाज से वंचित रह जाएंगे इस स्थिति में लाभुकों के समक्ष अनाज की समस्या उत्पन्न हो जाएगी, प्रखंड मुख्यालय पर हुए इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामप्यारे सिंह ने की जबकि बैठक का नेतृत्व विजय कुमार चौरसिया के द्वारा किया गया।

इस बैठक के दौरान विजय चौरसिया ने कहा यह आंदोलन सरकार की नीतियों के विरोध में किया जा रहा है, प्रत्येक माह डीलरों के द्वारा अनाज का वितरण किया जाता है लेकिन सरकार की तरफ से अब तक उन्हें किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं मिला, वही डीलर की मृत्यु के पश्चात अनुकंपा पर आश्रित की बहाली किए जाने में भी सरकार के द्वारा अडंगा लगाया जा रहा है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की इन्हीं नीतियों के कारण सभी डीलर एक जनवरी से देशव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं, इस बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलर सहित भभुआ एवं भगवानपुर से वशिष्ठ नारायण सिंह अरविंद सिंह पटेल कन्हैया उपाध्याय संजय तिवारी सहित अन्य डीलर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments