Bihar, कैमूर (चैनपुर): होली से पहले ही चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रंग और उमंग का माहौल बन चुका है। अलग-अलग पंचायतों में होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोग प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जगरिया पंचायत में पैक्स अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में आयोजनरविवार की दोपहर ग्राम पंचायत जगरिया में पैक्स अध्यक्ष संजय पांडे के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामूहिक भोज की भी व्यवस्था की गई।
इस दौरान पारंपरिक फाग गीतों पर लोग झूमते नजर आए और अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। संजय पांडे ने बताया कि वे हर वर्ष इस आयोजन का उद्देश्य सभी जाति-धर्म के लोगों को एक मंच पर लाकर प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और आपसी भेदभाव को समाप्त करने में मददगार होते हैं। आगे भी इस परंपरा को जारी रखने की बात कही।
नगर पंचायत हाटा में कसौधन वैश्य समाज का मिलन समारोह
वहीं शनिवार की रात नगर पंचायत हाटा स्थित एक प्ले स्कूल के प्रांगण में कसौधन वैश्य समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कसौधन वैश्य समाज हाटा के अध्यक्ष संतोष कुमार कश्यप ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कसौधन समाज के जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत हाटा के अध्यक्ष रमेश जायसवाल, उप चेयरमैन प्रदीप केसरी एवं समाजसेवी भरत सोनी मौजूद रहे। संतोष कुमार कश्यप ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कसौधन समाज को एकजुट करना और शिक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज के लोग प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकें और देश की उन्नति में अपनी भागीदारी निभा सकें।
सम्मान और सामूहिक भोज
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन रमेश जायसवाल, उप चेयरमैन प्रदीप केसरी और संतोष कुमार कश्यप द्वारा लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष आशीष कसौधन, सचिव प्रीतम कसौधन, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कसौधन, सतीश कसौधन, अक्षय कसौधन, सुंदरम कसौधन, सुनील कसौधन, प्रमोद कसौधन, जितेंद्र कसौधन सहित बड़ी संख्या में कसौधन समाज एवं अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।




