Tuesday, April 15, 2025
Homeचैनपुरहोली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर भभुआ मार्ग में स्थित शादी मंडप में होली मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के जगरिया पैक्स अध्यक्ष संजय पांडे के द्वारा आयोजित की गई, आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News जानकारी देते हुए जगरिया पैक्स अध्यक्ष संजय पांडे ने बताया होली पर्व गिले शिकवे भुलाकर सौहार्द पूर्ण तरीके से गले मिलकर रंग लगाने का त्यौहार है, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिक एवं समाजसेवी व जनप्रतिनिधि के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन कराया गया, जिसमें प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष मुखिया उप मुखिया वार्ड सदस्य सहित समाजसेवी और स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।

समारोह को रंगारंग बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें भगवान शिव की चिता भस्म होली खेली गई, इसके साथ ही रंग अबीर गुलाल लगाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी गई है, लोगों से अपील किया गया है प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए मिलजुलकर होली के पर्व को मानए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे जिसकी जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक को निभाना अनिवार्य है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments