Homeनवादाहाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार...

हाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

नवादा में हाथियों का हमला: खेत में काम कर रही महिला की कुचलकर मौत, गांव में दहशत

Bihar: नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के माधोपुर गांव में हाथियों के झुंड ने एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया, जहां खेत में गेहूं काट रही एक महिला की कुचलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय मुन्ना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक हाथियों का एक बड़ा झुंड वहां पहुंच गया, जिससे दोनों घबरा गए और जान बचाने के लिए भागने लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के अनुसार, भागने के क्रम में हाथियों ने मुन्ना देवी को घेर लिया। झुंड ने उन्हें उठाकर पटक दिया और कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हाथियों का यह झुंड क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है। कई घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ फसलों को भी बर्बाद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह झुंड अक्सर झारखंड के जंगलों से भटककर बिहार के ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments