Homeचैनपुरहाटा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई ने भाई समेत...

हाटा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई ने भाई समेत तीन पर लगाया मारपीट का आरोप

हाटा में पारिवारिक विवाद में मारपीट, भाई समेत तीन पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में पारिवारिक विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई समेत परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना को लेकर त्रिलोकी राम ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई संजय राम, उनकी पत्नी माधुरी देवी और पुत्री अतवारी देवी लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह उनकी मां को लेकर चल रहा पारिवारिक मामला है। उन्होंने बताया कि उनकी मां पहले उनके साथ ही रहती थीं, लेकिन वर्तमान में वह अपने मायके चली गई हैं। इसी बात को लेकर उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

त्रिलोकी राम ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों की ओर से उनकी मां को घर से बाहर निकालने की बात कहते हुए उनके साथ विवाद किया गया। इधर, चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments