Homeचैनपुरहाटा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मां-बेटी समेत तीन घायल,...

हाटा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मां-बेटी समेत तीन घायल, FIR दर्ज

कैमूर हाटा में जमीन विवाद: मां और दो बेटियां घायल, मामला दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक महिला और उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान शुरू हुआ विवाद पीड़िता कृति कुमारी (पिता स्व. हरिचरण राम) ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद वह अपने बंदोबस्त जमीन (खाता संख्या 715, प्लॉट 280, मौजा हाटा) पर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंची थीं। उनके साथ उनकी मां पुष्प कुंवर और भाई घनश्याम कुमार भी मौजूद थे।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि मानिक चंद चौहान, आकाश चौहान, विमलेश चौहान, मनदीप चौहान समेत अन्य लोगों ने कृति कुमारी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। जब कृति कुमारी की मां और छोटी बहन बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी काम बंद कराने की धमकी देकर वहां से चले गए।

पीड़िता के अनुसार, अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे जब वे फिर से मजदूरों के साथ निर्माण कार्य कराने पहुंचीं, तो आरोपी दोबारा लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया और तीनों महिलाओं को बुरी तरह पीट दिया गया। घटना के बाद सभी घायल चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments