Homeचैनपुरहाटा बाजार से शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, एक साल बाद...

हाटा बाजार से शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा राजा

हाटा बाजार से शराब मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, 43 लीटर शराब हुई थी बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर हाटा बाजार स्थित उसके घर में छापेमारी कर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाटा बाजार निवासी महेंद्र साह के पुत्र राजा कुमार उर्फ पतलू उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2025 को शराब बरामदगी के मामले में चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हाटा नहर के पास उत्तर प्रदेश से शराब लाए जाने की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस को देखते ही राजा कुमार मौके से फरार हो गया, जबकि उसके एक साथी को पकड़ लिया गया था।
मौके से पुलिस ने 43 लीटर 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की थी।

शराब ढोने में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त किया गया था। इसके बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के घर पर मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर उसे दबोच लिया। मेडिकल जांच के बाद राजा कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments