Homeचैनपुरहाटा बाजार में दिनभर जाम का जाल: व्यापार प्रभावित, बड़े वाहनों पर...

हाटा बाजार में दिनभर जाम का जाल: व्यापार प्रभावित, बड़े वाहनों पर रोक की उठी मांग

नगर पंचायत हाटा में डंपरों की आवाजाही और अव्यवस्थित पार्किंग से रोज जाम।

Bihar | कैमूर: जिला अंतर्गत नगर पंचायत हाटा इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। रोजाना लगने वाले जाम ने व्यापारियों, ग्राहकों और स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल वाहन और एंबुलेंस तक घंटों फंसी रह रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

डंपरों की आवाजाही बनी बड़ी वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार भारत माला परियोजना के तहत बन रही सड़क के लिए मोरम सप्लाई करने वाले डंपर 24 घंटे बाजार से गुजर रहे हैं। एक साथ 8 से 10 डंपर बाजार में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग भी समस्या को बढ़ा रही है।

व्यापारियों की चिंता

दुकानदार नागेंद्र कुमार शाह ने कहा कि लगातार डंपरों की आवाजाही से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। जाम के कारण यदि किसी मरीज को अस्पताल ले जाना हो तो उसकी जान तक जोखिम में पड़ सकती है।
पवन केसरी ने बताया कि पीएनबी बैंक के पास वाहनों की भीड़ और डंपरों के एक साथ आने से पूरा दिन बाजार जाम रहता है। लग्न के मौसम में ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं।
वहीं पुनीत केसरी ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। एंबुलेंस तक जाम में फंसी रहती है।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल ने माना कि जाम की समस्या गंभीर है। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया जाएगा। स्थानीय लोगों की मांग है कि यदि समय रहते बड़े वाहनों पर नो एंट्री नहीं लगाई गई, तो व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments