Homeचैनपुरहाटा नगर पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग, होल्डिंग टैक्स जमा करने पहुंचे...

हाटा नगर पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग, होल्डिंग टैक्स जमा करने पहुंचे लोगों में मची भगदड़

हाटा नगर पंचायत कार्यालय में फायरिंग से मची अफरातफरी, होल्डिंग टैक्स वसूली के दौरान चली गोली

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब होल्डिंग टैक्स वसूली के दौरान अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और टैक्स जमा करने आए लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को हाटा नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी कारण नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक सभागार कक्ष में पहुंचा और फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मौके पर दो लोग पहुंचे थे, जिनमें से एक ने गोली चलाई और दोनों आराम से वहां से निकल गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत नगर पंचायत कार्यालय पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। इस संबंध में हाटा नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल और उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार केसरी ने बताया कि टैक्स वसूली का काम चल रहा था और उसी दौरान यह घटना हुई, जिससे कार्यालय में अफरातफरी फैल गई। वहीं चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फायरिंग के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments