Homeशिवहरहल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली...

हल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली गोली, युवक गंभीर घायल; तीन गिरफ्तार

शिवहर में हल्दी समारोह में फायरिंग, युवती से छेड़खानी विवाद के बाद युवक घायल; 3 गिरफ्तार

Bihar: शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शादी के हल्दी समारोह के दौरान अचानक माहौल हिंसक हो गया। युवती से कथित छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते फायरिंग में बदल गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी रामबली महतो के पुत्र रमेश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजानकारी के अनुसार गांव निवासी विश्वनाथ महतो के पुत्र सुनील कुमार की शादी को लेकर घर पर हल्दी समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और गीत-संगीत के बीच लोग जश्न मना रहे थे। इसी दौरान समारोह में मौजूद एक युवती से कथित छेड़खानी को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गया और इसी बीच अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से रमेश कुमार घायल होकर गिर पड़े। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घायल रमेश कुमार का आरोप है कि सर्वेश कुमार और बसंत कुमार ने गोली चलाई, जिससे वह जख्मी हो गया। हालांकि युवती से छेड़खानी किसने की, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के दौरान तीन राउंड फायरिंग हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रणजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, शिवहर एसपी शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हुआ है और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments