Homeचैनपुरहरसू ब्रह्म न्यास समिति का गठन, मंदिर विकास को मिलेगी नई रफ्तार

हरसू ब्रह्म न्यास समिति का गठन, मंदिर विकास को मिलेगी नई रफ्तार

हरसू ब्रह्म न्यास समिति का गठन, विकास को मिलेगी गति

कैमूर (चैनपुर): लंबे समय से लंबित हरसू ब्रह्म स्थान न्यास समिति का आखिरकार गठन हो गया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना की स्वीकृति के बाद 11 सदस्यीय समिति अस्तित्व में आ गई है। इससे मंदिर के रुके विकास कार्यों को अब गति मिलने की उम्मीद जगी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Harsu Brahm Mandir

समिति में वीरेंद्र कुमार पांडेय को सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी, कैमूर पदेन अध्यक्ष बनाए गए हैं। रामाधार पांडेय को उपाध्यक्ष और बद्रीनाथ शुक्ला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य सदस्यों में अभय नारायण सिंह, चंद्रमा सिंह, ब्रह्म प्रकाश द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, कामता प्रसाद मालाकार, राजू पटवा और बालेश्वर राम शामिल हैं।

गौरतलब है कि पूर्व सचिव कैलाशपति त्रिपाठी के निधन के बाद समिति भंग हो गई थी, जिससे मंदिर के विकास कार्य ठप पड़ गए थे। पिछले एक वर्ष से नई समिति के गठन की प्रक्रिया जारी थी, जिसे अब औपचारिक मंजूरी मिल गई है।
नव-निर्वाचित सचिव वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही पहली बैठक आयोजित कर विकास की रूपरेखा तय की जाएगी।

पेयजल, शौचालय, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर फंड की व्यवस्था भी की जाएगी। समिति के गठन से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों को विश्वास है कि नई टीम मंदिर को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सुव्यवस्थित विकास का केंद्र बनाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments