Homeचैनपुरस्कूल से पढ़ कर लौट रही 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म...

स्कूल से पढ़ कर लौट रही 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का युवक ने किया प्रयास

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय से पढ़ कर घर लौट रही एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है, किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा होने लगे जिसके बाद वह युवक वहां से भाग निकला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइस घटना के बाद किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना के बारे में बताई जिसके बाद परिजन चैनपुर थाना पहुंचे, घटना से संबंधित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है उनकी 12 वार्षिय पुत्री स्कूल में पढ़ने गयी थी, स्कूल समाप्ति के बाद जब वह घर लौट रही थी तो रास्ते में ही एक सुनसान जगह पर एक व्यक्ति ने गलत नियत से उसे पकड़ लिया, उनकी पुत्री ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

पुत्री के शोर मचाने के बाद लोग वहां पहुंचने लगे जिन्हे देख वह व्यक्ति उनकी पुत्री को छोड़कर वहां से भाग निकला, आवेदन में उनके द्वारा पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले व्यक्ति का हुलिया भी बताया गया। वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments