Homeचैनपुरसोशल मीडिया के वीडियो से मानसिक तनाव का आरोप, युवक ने खाया...

सोशल मीडिया के वीडियो से मानसिक तनाव का आरोप, युवक ने खाया जहर; परिजनों ने पत्नी पर लगाया दबाव का आरोप

कैमूर: पत्नी के सोशल मीडिया वीडियो से डिप्रेशन में युवक ने की आत्महत्या, परिजनों का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक वीडियो भेजे जाने से युवक मानसिक तनाव में था, जिसके कारण उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 15 मार्च की सुबह चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा से सटे तिवई गांव के बधार में एक युवक का शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान घटमापुर गांव निवासी स्व. लखन बिंद के पुत्र प्रमोद बिंद के रूप में की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमृतक के भाई सिंहासन बिंद ने चैनपुर थाने में दिए अपने बयान में बताया कि प्रमोद बिंद की शादी करीब पांच वर्ष पहले मिर्जापुर जिले के अरौढा गांव निवासी सुवीता कुमारी से हुई थी। दो माह पूर्व दोनों का कोर्ट के माध्यम से तलाक हो गया था, जिसके बाद सुवीता अपने मायके चली गई थी। परिजनों का आरोप है कि मायके जाने के बाद वह इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रमोद बिंद के मोबाइल पर व्यंग्यपूर्ण वीडियो भेजती थी, जिससे वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था।
बताया गया कि 13 मार्च को प्रमोद बिंद अपने बड़े भाई रविंद्र बिंद के साथ सोनहन थाना क्षेत्र के तरहणी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। 14 मार्च की सुबह रविंद्र बिंद वापस घर लौट आए, जबकि प्रमोद ने बाद में आने की बात कही थी। परिजनों के अनुसार 14 मार्च की रात करीब 8:30 बजे प्रमोद बिंद ने अपने भाई सिंहासन बिंद को फोन कर बताया कि वह तिवई के सिवान में है और उसके शरीर में अब ज्यादा जान नहीं बची है। इसके बाद फोन कट गया।

परिजनों ने लगातार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद 15 मार्च की सुबह करीब 8 बजे तिवई गांव के ग्रामीणों ने बधार में एक शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान प्रमोद बिंद के रूप में की और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के पैंट की तलाशी लेने पर उसके जेब से सल्फास का खुला पैकेट और एक कीटनाशक दवा का छोटा पैकेट बरामद हुआ। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि तिवई गांव के बधार से बरामद शव की पहचान प्रमोद बिंद के रूप में हुई है। मृतक के भाई के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments