Homeकुदरासोने के दाम चढ़ते ही चोर सक्रिय, बंद घर को बनाया निशाना...

सोने के दाम चढ़ते ही चोर सक्रिय, बंद घर को बनाया निशाना कुदरा में 4 लाख के आभूषण व नकदी चोरी

कैमूर कुदरा में लाखों की चोरी, बंद घर से 4 लाख के आभूषण उड़ाए

Bihar | Kaimur (भभुआ/कुदरा) कैमूर जिले में बढ़ते सोने के दाम के साथ ही चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला कुदरा थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंद घर से 4 लाख के आभूषण उड़ाए

घटना कुदरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 की है। पीड़िता विंध्याचली देवी (पति- संजय खरवार), मूल रूप से भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव की निवासी हैं और वर्तमान में कुदरा वार्ड संख्या-7 में किराए के मकान में रह रही थीं। पीड़िता ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9 बजे परिवार के एक सदस्य की तबीयत बिगड़ने पर वे घर में बंद कर अस्पताल चली गई थीं।

रविवार सुबह पीड़िता ने अपने भाई रोहित को घर भेजा, ताकि वह खाना बना सके। घर पहुंचते ही देखा गया कि मुख्य दरवाजे का ताला खुला हुआ है और अंदर रखी अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी गायब हैं। चोरी गए गहनों में पीड़िता की शादी के सभी जेवरात और बेटी की शादी के लिए बनवाए गए आभूषण शामिल थे। पीड़िता के अनुसार चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता ने 112 नंबर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच की, जिसके बाद पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कुदरा थाना में लिखित आवेदन दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुदरा थाना क्षेत्र में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों का अब तक खुलासा नहीं हो पाने से लोगों में आक्रोश है और पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं कुदरा थानाध्यक्ष नंदु कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पीड़िता द्वारा घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। कभी अस्पताल जाने तो कभी बहन के घर जाने की बात सामने आ रही है। प्रारंभिक जांच में ताला टूटने के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, आशंका है कि मास्टर चाभी से ताला खोलकर चोरी की गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments