Homeचैनपुरसेवा ही संगठन अभियान को लेकर भाजपा मंडल हाटा की बैठक आयोजित

सेवा ही संगठन अभियान को लेकर भाजपा मंडल हाटा की बैठक आयोजित

18 से 25 सितंबर तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे.

Bihar, कैमूर: भारतीय जनता पार्टी अंतर्गत मंडल हाटा नगर पंचायत में सेवा ही संगठन – सेवा पखवाड़ा संपर्क अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल नगर अध्यक्ष डिंपल जायसवाल अनुज ने की, जबकि संचालन बबलू जायसवाल ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी रघुवंश राम उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 18 से 25 सितंबर तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे। सेवा पखवाड़ा का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं वाहन स्मारक की सफाई के साथ किया जाएगा। वहीं, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक कार्यकर्ता एक-एक पेड़ लगाएंगे।

बैठक में हाटा नगर के उपसभापति प्रदीप केशरी, अमित सिंह, बबलू जायसवाल, अर्जुन जायसवाल, अभिनाश, विजय गुप्ता, मनोज चौहान, अंगद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments