Homeरोहताससासाराम में दर्दनाक घटना: पति की हत्या के बाद सदमे में पत्नी...

सासाराम में दर्दनाक घटना: पति की हत्या के बाद सदमे में पत्नी ने दो बच्चों के साथ जहर खाया, हालत गंभीर

सासाराम में पति की हत्या के सदमे में पत्नी ने बच्चों संग जहर खाया, तीनों की हालत गंभीर

Bihar: रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। पति की हत्या के बाद मानसिक तनाव में चल रही एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के मुताबिक, महिला रेशमा खातून ने अपने बच्चों तैयबा खातून और हमजद के साथ घर का दरवाजा बंद कर जहर खा लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों को संदेह हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो तीनों अचेत अवस्था में मिले। तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही रेशमा के पति हसन राजा की हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार 24 मार्च को मुरादाबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर हमलावरों ने दिनदहाड़े उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हमलावर उन्हें बांधकर सड़क पर घसीटते नजर आए थे। इस घटना के बाद से ही परिवार सदमे में था। इधर, इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पहले ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती, तो शायद यह स्थिति नहीं बनती। पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं महिला और उसके दोनों बच्चों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments