Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जख्मी पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल पुलिस कर्मियों में सब इंस्पेक्टर सीतालाल प्रसाद गुप्ता, सैफ के जवान नंदकिशोर राय, सुशील प्रसाद सिंह शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान शुरू किया और इस घटना में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में परसा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से अन्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस पर हमला करने वाले और आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।