Homeमोहनियासहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा CM नितीश के नेतृत्व में विकास...

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा CM नितीश के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है बिहार

Bihar:  मोहनियां, 203 रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार में आए वन एवं पर्यावरण तथा सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा कहा गया की एनडीए सरकार में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है। CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। उक्त बातें उन्होंने मोहनियां में प्रेससवार्ता के दौरान कहा है। आगे कहा की जनता यूपीए के नेताओं के झांसे में नहीं आने वाली है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News यदि रामगढ़ की जनता विकास चाहती है तो एनडीए को विजय बनाये। आगे कहा की एनडीए सरकार में रामगढ़ का काफी विकास हुआ है। यहां सिंचाई के लिए कई पंप कैनाल लगाया गया, जिससे किसानों में खुशहाली आयी है। वर्ष 2005 से पहले क्षेत्र की क्या स्थिति थी इसको जनता ने देखा है। एनडीए सरकार बनने के बाद रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। पहले बिहार में कब बिजली आयी और गयी इसका पता नहीं चलता था। अब जनता कह रही है कि 23 से 24 घंटे बिजली मिल रही है। हर जिले में सड़कों का जाल बिछा है। पहले ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद बदलने में महीनों दिन का समय लगता था।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”3″ order=”desc”]

किन्तु एनडीए सरकार में अधिकतम 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है।शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। विद्यालयों में पढ़ाई होने लगी है। अस्पताल में मरीजों का इलाज हो रहा है। दवाएं मिल रही हैं। जनता विकास चाहती है, जुमलेबाजों को जनता समझ चुकी है की ये केवल अपना विकास चाहते हैं जनता का नहीं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार पर विशेष ध्यान है। केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार लगातार तरक्की कर रहा है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”78″ order=”desc”]

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments