Homeजमुईसनकी पति ने पुत्र की चाहत में गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया,...

सनकी पति ने पुत्र की चाहत में गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया, मौत

Bihar: जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदामापुर डाढा गांव में सनकी पति ने पुत्र की चाह में अपनी गर्भवती पत्नी को केरोसिन तेल छिड़कर जिंदा जला दिया। जिसमें महीला पूरी तरह से झुलस गई। पुलिस व परिवार वालों के द्वारा आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 सुदामापुर डाढा गांव की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतका राधा की फाइल फोटो।

 

मृतिका की पहचान सुदामापुर डाढा गांव निवासी राजीव साह की पत्नी राधा देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद पति राजीव तथा उसके परिवार के सभी लोग घर से फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची बरहट थाने की पुलिस मृतिका के घर से केरोसिन तेल का बोतल और माचिस बरामद किया है। घटना के संबंध में मृतका राधा के जीजा केदार साह ने बताया कि वर्ष 2015 में राधा की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ सुदामापुर डाढा गांव निवासी राजीव साह के साथ हुई थी। राधा को ज्योति कुमारी, फुलगेना कुमारी दो बेटी भी है। अभी वह फिलहाल 4 माह की गर्भवती भी थी। 2 दिन पूर्व परिवार के लोगों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें फिर से बेटी होने की बात बताई गई थी।

NS News

गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा

थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

मोबाइल गेम में 98 हजार हारने के बाद कर्ज में डूबे युवक ने की आत्महत्या

NS News

सिमुलतला रेल हादसे पर रेलवे का सख्त रुख, आसनसोल डीआरएम का तबादला

NS News

सिमुलतला रेल हादसे पर सख्त हुआ पूर्व रेलवे, उच्च स्तरीय जांच शुरू

NS News

होमगार्ड जवान पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

NS News

ट्रैक्टर का बेल्डिंग करा रहे युवक को अपराधियों ने मारा गोली, रेफर

शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

NS News

दुरंतो एक्सप्रेस में भारी नकदी बरामद, यात्री पर जांच तेज

भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह

BJP प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को जान मारने की धमकी, जाँच में जुटी पुलिस

जिससे नाराज राजीव साह घर आने पर राधा के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। राधा ने बहन को फोन पर इसकी जानकारी दी थी। सोमवार की रात खाना बनाने को लेकर राधा का राजीव से झगड़ा हुआ था। मंगलवार के सुबह पति राजीव साह, सास उर्मिला देवी और ससुर दिलीप साह ने किरोसिन तेल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर बरहट थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई सूचना पर घायल अवस्था में महिला को इलाज  के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतिका के सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्वजन द्वारा थाने में लिखित आवेदन देने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

NS News

कैमूर के जंगल में तेंदुए की दस्तक, मुसहरवा बाबा के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत

NS News

कैमूर में दर्दनाक हादसा: नीलगायों के झुंड से टकराकर पलटा टेंपो, पिता-पुत्र की मौत

NS News

भगवानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा: थानाध्यक्ष से हाथापाई, युवक गिरफ्तार

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

प्रेमिका ने दी थी प्रेमी की हत्या की सुपारी, धोखे में दूसरे युवक को मार दी गोली, प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार, 1 नाबालिग विधि विरुद्ध

संदेहास्पद हालात में गर्भवती विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप दो माह की गर्भवती थी खुशबू कुमारी

मैकेनिक दुकान पर काम कर रहे युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, कैमूर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव

NS News

जमीनी विवाद में मारपीट कर युवक को छत से फेंका, मौत

NS News

नदी में डूबने से अधेड़ की हुई मौत, शव बरामद

NS News

अधिवक्ता के घर हुई चोरी, चोरी का विरोध करने पर मारी गोली 1 की मौत

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments