Homeचैनपुरसड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर घायल, बेटे की शिकायत पर बस...

सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर घायल, बेटे की शिकायत पर बस चालक पर केस दर्ज

कैमूर: बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, बेटे की शिकायत पर चालक पर FIR दर्ज |

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में घायल व्यक्ति के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह घटना 24 मार्च 2026 की शाम करीब 4 बजे बिड्डी मोड़ के पास हुई थी, जहां लापरवाही से बस चलाने के दौरान एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना को लेकर घायल व्यक्ति के पुत्र सुशील कुमार (पिता – लाल बिहारी बिंद) ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके पिता सड़क किनारे साइकिल के साथ खड़े थे। उसी दौरान BR45 P 0562 नंबर की बस के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पिता के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया।

वहां के डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि घायल के इलाज में व्यस्त रहने के कारण थाने में आवेदन देने में देरी हुई। हालांकि बाद में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायल व्यक्ति के पुत्र द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments