Homeचैनपुरसड़क दुर्घटना के कारण एक ही घर में 6 माह के अंदर...

सड़क दुर्घटना के कारण एक ही घर में 6 माह के अंदर निकल चुकी है 3 अर्थी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवई के लगभग दो दर्जन के करीब झुंड में जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार की बाइक से हुई दुर्घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, पूरा परिवार सदमे में है, जिन लोगों की मौत हुई है वह भी और जो घायल हुए हैं वह भी सभी मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले लोग हैं, रविवार की सुबह हुई दुर्घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक के घर में जुटे लोग
मृतक के घर में जुटे लोग

दुर्घटना में हुई मौत में ग्राम तिवई की एक ही घर से दो महिलाएं मां माया देवी उम्र 48 वर्ष पति मुराली राम और पुत्री सोनी देवी उर्फ सोनिया उम्र 30 वर्ष पति राजेश राम हैं, जबकि पड़ोस के ही रहने वाली एक महिला भागीरथी देवी उम्र 62 वर्ष पति चिरकुट राम शामिल है, दो महिलाएं अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है, घायल महिलाओं में रानी देवी पति गुड्डू राम एवं शकुंतला देवी पति लालता राम का नाम शामिल है। बाकी अन्य महिलाएं उपचार करा कर घर लौट चुकी है।

इस दुर्घटना से संबंधित जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मीना देवी पति रामलाल राम एवं कलावती देवी पति तेजू राम के द्वारा बताया गया ग्राम तिवई से लगभग 25 महिलाएं रबी फसल काटने के लिए ग्राम निबी जा रही थी, उस दौरान मुक्कवा के कुछ पहले टकटैया शरीफ शहीद बाबा के पास पीछे से आ रहे थे सफेद रंग की अपाचे बाइक जोकि काफी रफ्तार में थी।

अचानक महिलाओं के झुंड में टक्कर मार दी, अचानक टक्कर से सभी लोग मुख्य सड़क पर फेंका गए और गंभीर चोट आई इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक एवं साथ में बैठा युवक भी घायल हुआ घटना के कुछ ही समय के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए चांद सीएचसी ले जाएगा गया इलाज के दौरान चांद सीएचसी में ही सोनी देवी उर्फ सोनिया की मौत हो गई, जबकि उसकी मां माया देवी एवं एक अन्य महिला भागीरथी देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था, जिसमें भागीरथी देवी की मौत हो गई, वही बेहतर इलाज के लिए अन्य चिकित्सालय में ले जाने के दौरान माया देवी की भी मौत हो गई। अभी भी रानी देवी एवं शकुंतला देवी की हालत गंभीर है जिन का इलाज चल रहा है।

मृतक तीनों महिलाओं के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक माया देवी के कुल छह बच्चे थे, जिसमें चार लड़का एवं दो लड़की जिसमें माया देवी के बड़ा लड़का सुनील राम एवं छोटा लड़का दीपक राम की शादी हो चुकी है जबकि पुत्री में सोनी देवी की शादी चांद थाना क्षेत्र के ग्राम इचांव में हो गई थी, उनकी एक ढाई साल की पुत्री भी है, परिजनों के मुताबिक सोनी देवी के पति ज्यादातर घर पर ही रहते हैं।

घर का खर्च चलाने के लिए सोनी देवी अपने मायके में रहकर मजदूरी का कार्य करती थी, जिसके बाद घर का खर्च चलता था, बताया जा रहा है माया देवी के 1 पुत्र दीपक राम जो कि बेंगलुरु में कार्य करते थे उनकी भी 5 माह पहले दुर्घटना में मौत हो गई जिनकी शादी के 1 वर्ष भी नहीं बीते थे, 6 माह के अंदर एक ही घर में लगातार तीन मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

वही भागीरथी देवी पति चिरकुट राम के कुल 5 बच्चे हैं जिसमें दो लड़का एवं तीन लड़की सभी की शादी हो गई है, उक्त परिवार भी मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था, घर के खर्च में सहयोग करने के लिए मां के द्वारा भी मेहनत मजदूरी की जाती थी, जिनकी दुर्घटना में मौत हो गई, परिजनों के द्वारा बताया गया दुर्घटना के बाद सामूहिक रूप से चांद थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।

वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा बताया गया बाइक विजेंद्र चौहान पिता सियाराम चौहान चला रहा था जबकि पीछे रामचंद्र चौहान पिता राजेंद्र चौहान बैठा था, दोनों युवकों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर इलाज करवाया जा रहा है, बाइक को जब्त कर लिया गया है, मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया है, जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है, आरोपितों के स्वस्थ होते ही उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments