Bihar, कैमूर (चैनपुर): कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अवंखरा गांव निवासी एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने उस वक्त चोरी कर लिया, जब वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खेत की ओर गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने चैनपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित की पहचान अवंखरा गांव निवासी ओमप्रकाश राम, पिता स्वर्गीय कृष्णा राम, के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय वह अवंखरा से पूरब, बरगद के पेड़ के पास सड़क किनारे अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर खेत की ओर गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।
पीड़ित ने बताया कि आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्हें पूरा विश्वास हो गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।



