Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना की सुचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच की। शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया है। दरसल यह घटना सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास की है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जय प्रकाश सिंह घर से खेत की ओर गए हुए थे कि उसी दौरान पहली पत्नी के पुत्र विष्णु कुमार ने अपने पिता की तलवार से बेरहमी से गर्दन काट हत्या कर दिया। इसके बाद हो-हल्ला होने पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर जगदीशपुर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि बिषणु की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया गया है।
आपको बता दे की मोतीटोला निवासी प्रकाश सिंह ने दो शादियां की थी। संपत्ति को लेकर आए दिन विवाद होते रहता था। जिसको लेकर कई बार पंचायती भी हो चुकी थी। पहली पत्नी को अच्छा से नहीं रखने को लेकर विवाद होता था। इस दौरान संपत्ति विवाद के कारण पहली पत्नी के पुत्र द्वारा खौफनाक कदम उठाए जाने की बात सामने आ रही है। जगदीशपुर डीएसपी ने बताया कि आरोपित पुत्र की तलाश जारी है। घर से एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है। तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच चल रही है।