Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदुरना के ग्राम मदुरना डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क उत्तर पोखरा पर विराट दंगल तथा बिरहा के शानदार मुकाबले का आयोजन हुआ, उक्त आयोजन में यूपी और बिहार के 30 नामी पहलवानों के द्वारा हिस्सा लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दंगल प्रतियोगिता से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार आयोजित दंगल में यूपी और बिहार के नामी-गिरामी पहलवानों के बीच हुए मुकाबले में प्रथम मुकाबला मोहनिया के विपुल पहलवान एवं मोहम्मदपुर चोरबड्डी आलमपुर जिला रोहतास के उदल यादव के बीच हुआ जिसमें विपुल पहलवान मोहनिया विजेता घोषित किए गए।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
दूसरा मुकाबला मदुरना बनाम रामगढ़ के बीच हुआ जिसमें मदुरना के दीपक यादव के द्वारा सिसौडा के पिंकू पहलवान को परास्त करते हुए जीत हासिल की गई, इस तरह सभी 30 पहलवानों के बीच कुश्ती हुई, जिसमें जीतने वाले सभी विजेताओं को विराट दंगल के आयोजन कर्ता लोरिक पहलवान सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों के माध्यम से नगद राशि एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मदुरना के पूर्व मुखिया प्रभु नारायण सिंह के द्वारा किया गया जबकि मंच का संचालन विनोद कुमार ने किया मुख्य अतिथि विशंभर नाथ सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद् कैमूर, मनोज यादव लोकतांत्रिक जनता दल कैमूर, रमेश जायसवाल हाटा, पप्पू सिंह मौर्य पैक्स अध्यक्ष हाटा, जिला परिषद सदस्य बुल्लू मस्ताना सहित अन्य रहे, आयोजित दंगल को देखने के लिए ग्राम मदुरना सहित आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुटी जिनके द्वारा दंगल का आनंद उठाया गया।
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश
- प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान

