Bihar: जमुई जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शादी कर दुल्हन को ले जा रहा दूल्हा, दुल्हन को प्यास लगने पर पानी लेने उतरा इसी दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। वही जब दूल्हा पानी लेकर लौटा तो दुल्हन गाड़ी से गायब मिली। जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और लोग दुल्हन की खोज में लग गए। किन्तु दुल्हन अपने प्रेमी संग काफी दूर निकल चुकी थी। जिसके बाद इस घटना के सम्बन्ध में दुल्हन के पिता के द्वारा केस दर्ज कराया गया है। दरसल यह घटना झाझा के मछली पट्टी चौक की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र से बारात झाझा प्रखंड के एक गांव में आई थी। शादी धूमधाम से संपन्न होने के बाद बारात लौट गई। दुल्हा को लड़की वालों ने पांच दिन बाद विदा करने की बात कही। विदाई के समय माहौल भावुक था। जैसे ही गाड़ी झाझा बाजार पहुंची, दुल्हन की नजर अपने प्रेमी पर पड़ी। मछली पट्टी चौक के पास दुल्हन ने प्यास लगने की बात कह दुल्हा से पानी लाने को कहा। दूल्हा पानी लाने उतरा और इसी बीच दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जब दूल्हा पानी और नाश्ता लेकर गाड़ी के पास पहुंचा तो दुल्हन गाड़ी से गायब मिली। दुल्हा ने काफी खोजबीन की और लोगों को बताया। लड़की के पिता को सूचना दी गई।
वही काफी खोजबीन के बाद भी दुल्हन नहीं मिली। दूसरे दिन लड़की के परिवार को जानकारी मिली कि पड़ोसी राजू कुमार ने लड़की का अपहरण कर लिया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला प्रेम- प्रसंग का है और लड़की बालिग है। लड़की के पिता ने राजू कुमार, टुनटुन दास, लखन दास, सुनीता देवी और कारी देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि इन सभी ने घटना में सहयोग किया है। आरोप है कि राजू कुमार लड़की को दिल्ली ले गया है। इससे पहले लड़की उससे घंटों फोन पर बातचीत किया करती थी। सहेली की भी इसमें बड़ी भूमिका बताई जा रही है। पिता ने बेटी की बरामदगी की मांग की है।