Tuesday, April 29, 2025
Homeचैनपुरशराब के नशे में तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब के नशे में तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार लोगों में पप्पू पासवान पिता राम दहीन पासवान ग्राम डाबढि़या थाना भभुआ, राजकुमार बिंद पिता रामाशीष बिंद ग्राम सिलौटा चांद एवं मंटु राम पिता छेदी राम ग्राम सोनहटिया थाना चैनपुर के निवासी का नाम शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया, वाहन जांच एवं रोकों टोको अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पप्पू पासवान भभुआ, राजकुमार बिंद सिलौटा चांद एवं मंटु राम जोकि चैनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं उन्हें गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार तीनों लोग अत्यधिक नशे में थे, तीनों लोगों को मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, दुर्गा पूजा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जगह-जगह वाहनों को रोक जांच की जा रही है, यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments