Homeबेगूसरायव्हाट्सएप पर तीन तलाक का मामला, महिला ने लगाया दहेज और प्रताड़ना...

व्हाट्सएप पर तीन तलाक का मामला, महिला ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप

Bihar: बेगूसराय जिले से तीन तलाक का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला को उसके पति ने मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता न्याय की मांग को लेकर लगातार पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहरा-2 कलमबाग का बताया जा रहा है। पीड़िता रुकसाना खातून ने आरोप लगाया है कि उसके पति मोहम्मद मकबूल ने 20 फरवरी 2024 को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए “तीन तलाक” लिखकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही। रुकसाना के अनुसार, उनकी शादी 11 मार्च 2022 को हुई थी। निकाह के समय 51 हजार रुपये मेहर और दो भर सोना दिया गया था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से 5 लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। बाद में समाज के हस्तक्षेप से समझौता हुआ और पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। पीड़िता के मुताबिक, दिल्ली में कारोबार के नाम पर उसके परिवार से लाखों रुपये लिए गए। मां ने गहने गिरवी रखकर रकम दी और बेटी के नाम पर जमा एफडी भी तुड़वाई गई।

महिला का दावा है कि अब तक करीब 16 से 17 लाख रुपये लिए जा चुके हैं। आरोप यह भी है कि पैसे वापस मांगने पर मायके में हमला कराया गया, जिसमें वह और उसका भाई घायल हो गए। बेटे के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। महिला ने पति पर अभद्र भाषा के प्रयोग और गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से थाना और महिला थाना के चक्कर लगा रही है, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई। उसके वकील का आरोप है कि मामले में गंभीर धाराएं नहीं लगाई गईं। इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या ममता कुमारी ने संज्ञान में लिया है और संबंधित पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि पीड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments