Homeचैनपुरव्यापार मंडल सहयोग समिति का प्रखंडों में चुनाव हुआ संपन्न अध्यक्ष पद...

व्यापार मंडल सहयोग समिति का प्रखंडों में चुनाव हुआ संपन्न अध्यक्ष पद के विजेता को सौंपा गया प्रमाण पत्र

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर, भभुआ, अधौरा, दुर्गावती, रामगढ़ आदि प्रखंडों में व्यापार मंडल सहयोग समिति का चुनाव संपन्न होने के उपरांत विजेताओं की घोषणा की गई और विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चैनपुर से व्यापार मंडल सहयोग समिति के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर कुल 3 उम्मीदवार थे एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 11 उम्मीदवार थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार की सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो शाम 4:30 बजे तक चलती रही शाम 4:30 बजे तक कुल 171 मतदाताओं में 75 लोगों के द्वारा अपने मत का प्रयोग किया गया है, इस तरह से कुल 43.85% मतदान हुआ, मतदान के उपरांत शाम 5:00 बजे से मतों की गणना प्रारंभ हुई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विजेता बलवंत सिंह को कुल 33 मत प्राप्त हुआ और विजेता घोषित किया गए, जबकि द्वितीय स्थान पर व्यापार मंडल सहयोग समिति के पुर्व अध्यक्ष अनिल सिंह रहे उन्हें 32 मत प्राप्त हुए हैं जबकि तीसरे स्थान पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश सिंह रहे जिन्हें कुल 10 मत प्राप्त हुए है।

अधौरा प्रखंड में व्यापार मंडल सहयोग समिति के चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार असलम अंसारी को भारी अंतर से चुनाव में जीत मिला है उन्हें बधाइयां देने वालों की तांता लग गई, निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।
वही रामगढ़ में व्यापार मंडल सहयोग समिति के पद पर दूसरी बार हरिद्वार सिंह निर्विरोध चुने गए है, जिन्हें निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।

जबकि दुर्गावती में व्यापार मंडल सहयोग समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह विजेता घोषित किया गया उनके द्वारा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल सिंह को 63 मतों से पराजित किया गया है जिन्हें निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।
भभुआ व्यापार मंडल सहयोग समिति के चुनाव में लगातार दूसरी बार रमजान अंसारी अध्यक्ष पद के लिए विजेता घोषित किया गया है जिन्हें निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments