Homeवैशालीवैशाली में मैच देखने के दौरान मारपीट, नाबालिग की मौत

वैशाली में मैच देखने के दौरान मारपीट, नाबालिग की मौत

वैशाली में मैच देखने के दौरान मारपीट, नाबालिग की मौत

Bihar: वैशाली, जहां एक तरफ भारत की जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ वैशाली जिले में मैच देखने के दौरान हुई मारपीट में एक नाबालिग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 में कुछ किशोर एक साथ बैठकर अपने-अपने मोबाइल फोन पर टी-20 मैच देख रहे थे। इसी दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर वहां मौजूद एक युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsबताया जाता है कि उसकी आवाज से नाराज होकर वहां मौजूद दूसरे युवक ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि युवक को इतना मारा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्तर पर ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 निवासी ब्रजकिशोर राय के 17 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में 18 वर्षीय किसान कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। महनार डीएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments