Homeचैनपुरविभिन्न क्षेत्रों से शराब के नशे में 11 लोगों को पुलिस ने...

विभिन्न क्षेत्रों से शराब के नशे में 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में जिला से प्राप्त निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर पुलिस के द्वारा 11 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार सभी लोग ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान पकड़े गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पकड़े गए लोगों में बाबूलाल कुमार पिता राम अवतार राम ग्राम करजी, राजबली कुमार पिता बिहारी राम ग्राम कोटा थाना चांद, कन्हैया लाल पिता स्वर्गीय तारकेश्वर राजभर पुराना पुल थाना सारनाथ वाराणसी, विकास कुमार पिता मुन्ना राम ग्राम इस्माइलपुर चैनपुर, आशुतोष शर्मा पिता अनिल शर्मा बड़ी तकिया एवं कृष्णा कुमार पिता खखलू बिंद ग्राम करवंदिया सभी लोग सतौना नहर पुल के समीप से गिरफ्तार हुए हैं, वही राम सिंहासन पिता चिरकुट शर्मा चैनपुर, दंगल मल्लाह पिता बलिराम मल्लाह ग्राम ईदगहिया, राम आशीष कुमार पिता बेचू बिद ग्राम बहेरिया थाना चांद एवं धर्मेंद्र बिंद पिता श्रीरामजन्म बिंद ग्राम चंदा चैनपुर के निवासी का नाम शामिल है।

NAYESUBAH

थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया, जिला से प्राप्त निर्देश के आधार पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस क्रम में सभी मार्गो पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच चल रही है, उसी दौरान सभी 11 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है, शराब पीने की पुष्टि के लिए दुबारा चैनपुर सीएचसी में जांच कराने के उपरांत सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments