Homeमुंगेरविधानसभा चुनाव से पूर्व राजद में बड़ी टूट, जिलाध्यक्ष व प्रधान महासचिव...

विधानसभा चुनाव से पूर्व राजद में बड़ी टूट, जिलाध्यक्ष व प्रधान महासचिव ने दिया इस्तीफा

Bihar:   बिहार में विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सभी पार्टियों में उलटफेर शुरू हो गया है। वही इस उलटफेर में राजद को मुंगेर से बड़ा झटका लगा है। दरसल राजद के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा एवं प्रधान महासचिव संतोष कुमार यादव के द्वारा पार्टी से इस्तीफा दे दिया गया है। पत्र जारी कर इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। वही इस इस्तीफा को लेकर बताया जा रहा है की इन दिनों राजद में अपनी पूछ को घटता देख खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। जिस कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS newsआपको बता दे की पिछले दो बार से राजद ने मुंगेर जिले में केवल एक समुदाय की पार्टी होने का दाग मिटाने के खयाल से पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके तहत पहले बरियारपुर प्रखंड निवासी देवकीनंदन सिंह को तथा इस बार सदर प्रखंड निवासी त्रिलोकी नारायण शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया था। किन्तु  त्रिलोकी नारायण शर्मा के साथ ही पार्टी के प्रधान महासचिव संतोष कुमार यादव ने भी इस्तीफा दे दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा के दौरान मुंगेर आने वाले हैं, तथा इस कार्यक्रम को लेकर दोनों ही नेताओं को इसमें उचित स्थान नहीं दिया गया अथवा उन्हें इस कार्यक्रम से दूर रखा गया। इस मामले में प्रधान महासचिव संतोष कुमार यादव ने कहा कि राजद मुंगेर में महज एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। वही त्रिलोकी नारायण शर्मा मीडिया से बचते नजर आए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments