Homeमोहनियावाराणसी चोरी कांड का खुलासा: मोहनियां की ज्वेलरी शॉप से 13 लाख...

वाराणसी चोरी कांड का खुलासा: मोहनियां की ज्वेलरी शॉप से 13 लाख का सोना बरामद

मोहनियां ज्वेलरी शॉप से 13 लाख का चोरी का सोना बरामद, वाराणसी कनेक्शन उजागर

Bihar: कैमूर, अंतरराज्यीय चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी के वाराणसी से चोरी हुआ सोना कैमूर जिले के मोहनियां बाजार स्थित एक आभूषण दुकान से बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार, रोहनियां थाना (वाराणसी) की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहनियां पहुंचकर एक ज्वेलरी दुकान में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से चोरी का सोना बरामद हुआ, जिसे पहले ही गलाकर रखा गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थाना

पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात के बाद आरोपियों ने सोना मोहनियां के एक आभूषण कारोबारी ठाकुर सेठ को बेच दिया था। कारोबारी ने सोना खरीदते समय संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड पर सोने का वजन और कीमत लिखवा ली थी, जिसे उन्होंने पुलिस के सामने साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया।

पूछताछ में कारोबारी ने बताया कि तीन लोग उनके पास आभूषण बेचने आए थे। संदेह होने पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने जमीन खरीदने की मजबूरी बताकर जल्द पैसे की जरूरत होने की बात कही। इसके बाद पहचान के आधार पर सौदा किया गया। रोहनियां थाना के एसआई अमीर बहादुर सिंह ने बताया कि वाराणसी में दर्ज चोरी के मामले की जांच के क्रम में आरोपियों की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments