Homeचैनपुरवायरल वीडियो ने मचाई हलचल, नाच कार्यक्रम में नजर आए चैनपुर थाने...

वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, नाच कार्यक्रम में नजर आए चैनपुर थाने के दो पुलिसकर्मी निलंबित

चैनपुर थाने के दो पुलिसकर्मी निलंबित, नाच कार्यक्रम का वीडियो हुआ था वायरल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना में तैनात दो पुलिस पदाधिकारियों पर कैमूर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब दो वर्ष पुराने एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी शिखर चौधरी ने सहायक अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार और सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित होने लगा। वीडियो में एक नाच कार्यक्रम चलता दिखाई दे रहा है, जिसे चैनपुर थाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह का बताया गया है। वीडियो में वर्तमान में चैनपुर थाना में पदस्थापित दोनों पुलिस पदाधिकारी भी कार्यक्रम देखते हुए नजर आ रहे हैं। कैमूर पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से कराई गई। जांच में वीडियो करीब दो वर्ष पुराना पाया गया। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों पुलिस पदाधिकारियों की पहचान सत्येंद्र कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई।

वीडियो में पुलिस पदाधिकारियों के साथ अजीत यादव नामक व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति पूर्व में हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में आरोपित रहा है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों सहायक अवर निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल पुराने वीडियो को लेकर हुई जांच और उसके बाद दो पुलिस पदाधिकारियों के निलंबन से पुलिस महकमे में भी हलचल देखी जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments