Homeचैनपुरलोहरा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में युवक...

लोहरा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में युवक घायल

लोहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई.

कैमूर (चैनपुर): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार लोहरा गांव निवासी मनोज बिंद अपने घर के पास किसी कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट की इस घटना में मनोज बिंद को चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चैनपुर थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घायल मनोज बिंद ने आरोप लगाया है कि गांव के ही श्याम सुंदर बिंद और राजकुमार बिंद ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई हैं।

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments