Homeभागलपुरलूडो के खेल ने ले ली जान: भागलपुर में फौजी के बेटे...

लूडो के खेल ने ले ली जान: भागलपुर में फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

भागलपुर में लूडो खेल के दौरान विवाद, फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या; 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Bihar: भागलपुर जिले के पिरपैंती थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस घटना में फौजी के बेटे ऋषभ झा की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जाता है कि 9 मार्च की रात पिरपैंती इलाके में कुछ युवक आपस में बैठकर लूडो खेल रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsखेल के दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गोली चला दी, जो सीधे ऋषभ झा को जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन 10 मार्च को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। कहलगांव एसडीपीओ के नेतृत्व में पिरपैंती थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी के आधार पर इस मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में सौरभ शाह को मुख्य आरोपी बताते हुए भानु कुमार, प्रीतम कुमार समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पिस्तौल, कारतूस, खोखा और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उसी दौरान साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। खेल के दौरान शुरू हुआ विवाद ही बाद में इस खौफनाक वारदात में बदल गया। सीनियर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही गोली चलाने की असली वजह का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments