Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा लाभुकों के साथ राशन वितरण में गड़बड़ी एवं धोखाधड़ी करने के मामले में जन वितरण प्रणाली की दो दुकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह लाइसेंस अनुमण्डल पदाधिकारी भभुआ के आदेशानुसार रद्द किया गया है। दरसल ग्राहकों के द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदार के द्वारा राशन वितरण करते समय धांधली करने की शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चांद एवं अनुमण्डल पदाधिकारी भभुआ से की गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिकायत मिलते ही मामले की जांच की गई। जंहा जाँच में आरोप सही पाया गया। जिसके बाद पाढी गांव में डीलर चंद्रभान सिंह अनुज्ञप्ति संख्या 1/2016 एवं कुडी गांव के डीलर बाल किसुन राम अनुज्ञप्ति संख्या 41/2016 का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। दोनों डीलरों पर राशन वितरण में हेराफेरी करने, स्टाक मशीन में धांधली करने, गोदाम में राशन नहीं पाए जाने, जांच के समय दुकान बंद पाए जाने एवं स्टाक पंजी एवं मशीन में अंतर पाए जाने पर यह कारवाई की गई है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नीलु पाल ने बताया की जन वितरण प्रणाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। दुकान के द्वारा गरीब एवं असहाय ग्राहकों को मुफ्त में राशन दिया जाता है। यदि ग्राहकों से अनियमितता बर्ता गया तो आगे भी डीलरों पर सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने बताय की प्रखंड में दो डीलरों का लाइसेंस रद्द किए जाने पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सकते में है। वही इस कारवाई के बाद राशन कार्ड धारकों में खुशी है।



