Monday, April 14, 2025
Homeरोहतासलाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चली गोली युवक घायल

लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चली गोली युवक घायल

Bihar: रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटका मोर गांव में शनिवार को होली की शाम लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी कर दी गई। वही इस गोलीबारी में  एक युवक घायल हो गया। गोली उसके पीठ में लगी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघायल युवक की पहचान उक्त गांव निवासी कमलेश राम के पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है। जिसे आनन-फानन में सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल इलाज के बाद स्थिति बेहतर है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की यह घटना होली के मौके पर साउंड बाक्स बजाने को लेकर हुई है।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक को गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया, किन्तु इसके बावजूद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments