Sunday, June 1, 2025
Homeपटनालड़की भगा ले जाने के मामले में एक महिला की पीट-पीट कर...

लड़की भगा ले जाने के मामले में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या

Bihar: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाचक के नया टोला में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृत महिला की पहचान ओम राम की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पुत्र गोलू कुमार पर उसके पड़ोसी के द्वारा देर रात्रि लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। दरसल यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजानकारी देते हुए लोगों ने बताया की दयाचक के नया टोला में गोलू कुमार और पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के बीच कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वही कल देर रात्रि करीब 3:00 बजे से लड़की घर से गायब है। सुबह जब परिजन लड़की के कमरे में गए तो देखा खिड़की खुली हुई है और लड़की गायब है, जिसे लेकर लड़की के परिजनों ने पड़ोसी गोलू कुमार पर उनकी लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी इस मामले को लेकर दोनों पक्ष में कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। जब लड़की सुबह तक वापस नहीं लौटी, तब श्याम यादव के परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। इसी दौरान रास्ते में ही ओम राम की पत्नी सरिता देवी सुबह किसी काम से घर से निकली थी।

जिस पर श्याम यादव के परिजनों ने हमला कर दिया उसे बुरी तरह पीटा गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई एवं अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि लड़की के भाग जाने की हमलोगों को कोई जानकारी नहीं है। देर रात्रि से ही आरोप लगाकर लड़की के परिजन खोजबीन कर रहे थे। सुबह जब मृतका घर से निकली तो घात लगाए लड़की के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इससे पहले भी लड़की कई बार घर से भाग चुकी है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments