Homeरोहतासरोहतास में हत्या के बाद भाग रहे आरोपी का खेतों में घेराव,...

रोहतास में हत्या के बाद भाग रहे आरोपी का खेतों में घेराव, पिस्तौल लहराने के बाद भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहतास में हत्या के बाद भाग रहे आरोपी का खेतों में घेराव, पिस्तौल लहराने के बाद भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar: रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गेहूं के खेत में घेरकर दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और आरोपी के बीच हाई-वोल्टेज पीछा दिखाई दे रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, खैरा भुतहा गांव में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में रवीश लाल नामक युवक ने बच्चा पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी गेहूं के खेत में छिपकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को करीब आता देख आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जवानों की ओर तान दी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

बावजूद इसके, पुलिसकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और सतर्कता के साथ आगे बढ़ते हुए आरोपी को चारों ओर से घेर लिया। आखिरकार खुद को घिरा देख आरोपी का हौसला टूट गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। इस कार्रवाई को लेकर बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए इसे साहसिक ऑपरेशन बताया। उन्होंने कहा कि जवानों ने जोखिम उठाकर हथियारबंद अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments