Homeचैनपुरराज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया मुख्य पार्षद पद और उप मुख्य...

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया मुख्य पार्षद पद और उप मुख्य पार्षद पद के सीटों का विवरण देखें लिस्ट

Bihar: राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा मुख्य पार्षद पद एवं उप मुख्य पार्षद पद के आरक्षित एवं अनारक्षित सीटों का विवरण जारी कर दिया है, वैसे सभी प्रत्याशी जो नगर पंचायत में मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे, उन लोगों की दुविधा अब दूर हो जाएगी, जल्द ही चुनाव की तिथियों की घोषणा भी होने वाली है, इसके साथ ही नगर पंचायतों में नवनिर्मित वार्ड के आरक्षित श्रेणियों को भी राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कर दिया गया है, जारी लिस्ट के मुताबिक।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाटा नगर पंचायत का मुख्य पार्षद पद एवं उप मुख्य पार्षद पद अनारक्षित अन्य है, इस पद पर कोई भी महिला पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं।
वही कुदरा नगर पंचायत के लिए मुख्य पार्षद पद पिछड़ा वर्ग अन्य है, इस पद पर पिछड़ा वर्ग से महिला एवं पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं, वहीं उप मुख्य पार्षद पद अनारक्षित महिला है किसी भी वर्ग से कोई भी महिला इस पद पर चुनाव लड़ सकती हैं।

वहीं नगर पंचायत रामगढ़ मुख्य पार्षद पद एवं उप मुख्य पार्षद पद अनारक्षित महिला है यहां किसी भी वर्ग से महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकती हैं।
जबकि मोहनिया नगर पंचायत मुख्य पार्षद पद एवं उप मुख्य पार्षद पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
वहीं नगर पंचायत हाटा के वार्ड संख्या आरक्षण रोस्टर की बात की जाए तो हाटा नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं, जिसमें वार्ड संख्या 1 पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड संख्या 2 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 3 अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड संख्या 4 अनारक्षित अन्य, वार्ड संख्या पांच अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 6 अनारक्षित महिला, वार्ड संख्या 7 अनुसूचित जनजाति अन्य, वार्ड संख्या 8 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड संख्या 9 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड संख्या 10 अनारक्षित अन्य एवं वार्ड संख्या 11 भी अनारक्षित अन्य है।

देखें बिहार की पूरी लिस्ट, जिला वार प्रखंड के नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद एवं उप मुख्य पार्षद पद का आरक्षण रोस्टर

मुख्य पार्षद पद

 

 

उप मुख्य पार्षद पद

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments